BIG NewsChhattisgarhखास-खबर
News Ad Slider
बड़ी ख़बर : राष्ट्रपति कोविंद के मित्र पूर्व सांसद गोविंद राम की केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने की उपेक्षा, मिरी ने किया समारोह का बहिष्कार

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले बड़ा विवाद हो गया है. मामला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और भाजपा के पूर्व सांसद गोविंद राम मिरी की उपेक्षा से जुड़ा है. गोविंद राम मिरी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दीक्षांत समारोह का बहिष्कार कर दिया है.
बिलासपुर में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुँचे राष्ट्रपति से मिलने उनके मित्र गोविंद मिरी परिवार के साथ पहुँचे तो विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उनके घर कार्ड भेजा गया. लेकिन सामान्य कार्ड में किसी तरह की कोई व्यवस्थित जानकारी नहीं होने से मिरी नाराज हो गए.



