ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 16 नवंबर को।

News Ad Slider
Advertisement

कवर्धा:प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 16 नवंबर को

कवर्धा, 11 नवम्बर 2021। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा 16 नवंबर 2021 मंगलवार को सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समृद्ध किसान बायोप्लॉटेक, गीता कॉम्पलेक्स, गोकुलधाम रोड, उसलापुर, बिलासपुर द्वारा पद सेल्स ट्रेनी (पुरूष) के 13 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं उत्तीर्ण, वेतन रू. 10,000-12,000 प्र.मा., कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर), ग्रुप लीडर (पुरूष) के 6 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं/स्नातक तथा 02-03 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. 12,000-18,000 प्र.मा., कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर), टीम लीडर (पुरूष) के 4 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं/स्नातक तथा 4-5 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. 20,000-25,000 प्र.मा., कार्यक्षेत्र कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर) पर भर्ती किया जाना है। उक्त समस्त पदों के लिए आयुसीमा 20 से 36 वर्ष है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजन से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ उपस्थित हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page