कवर्धा विधायक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने क्षेत्र का किया एक दिवसीय दौरा

कवर्धा विधायक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने क्षेत्र का किया एक दिवसीय दौरा

कवर्धा : वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा अपने क्षेत्र का लगातार दौरा किया जा रहा है और लगातार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर समाधान की दिशा में हर कदम उठा रहे हैं। मंत्री अकबर के द्वारा आज सर्वप्रथम बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पुसू राम मेरावी के घर घन घोर बारिश के बाद भी रायपुर से सीधे चिल्फी उनके घर छठी कार्यक्रम में पहुंचे तत्पश्चात ग्राम छपरी चौरा स्थित स्टॉप डेम नहर का निरीक्षण अवलोकन किया तत्पश्चात सकरी नदी पर ही स्थित सक्करबाग चिखली एनीकट की सिल्ट सफाई के कार्य का भी अवलोकन किया उसके बाद ग्राम पंचायत सारंगपुर कला में स्वर्गीय डॉ हरेंद्र चंद्रवंशी पिता श्रीराम चंद्रवंशी के परिजनों से भेंट मुलाकात किया एवम श्रीमद भागत महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होकर नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त लिया एवम ग्राम खैरबना कला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया एवम कार्यकर्ताओ से मेल मुलाकत किया गया।
इस प्रकार लगातार मंत्री के दौरे से क्षेत्र के ग्रामीणों एवम कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री जी के साथ उपस्थित नीलकंठ चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कवर्धा, पीताम्बर वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला,कन्हैया अग्रवाल समाजसेवी,अमरसिह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, तुकाराम चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य,रामकुमार पटेल जिला पंचायत सदस्य, होरी लाल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कवर्धा, छबि वर्मा सचिव जिला कांग्रेस कबीरधाम, धनराज वर्मा महामंत्री बोड़ला, नरेंद्र चंद्रवंशी महामंत्री बोड़ला,श्याम मेश्राम सचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला,गोरेलाल चंद्रवंशी मिडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला, अमित वर्मा युवा कांग्रेस कमेटी बोड़ला, नारद चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत सारंगपुर कला एवम समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



