G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता

कवर्धा, 20 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित पांच परिवारों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्रत्येक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार ग्राम डेंगुरजाम निवासी राजेश बैगा की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता सोनिया बाई को चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम भांगीटोला पोलमी निवासी रामकली बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति जगतराम को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ग्राम साजापारा निवासी बेदप्रसाद की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी कमला पात्रे को चार लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।

वहीं ग्राम कांदावानी निवासी अमर सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनकी माता पांचोबाई को तथा ग्राम खैरबनाकला निवासी जलेश्वरी की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पति भारत को भी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर द्वारा स्वीकृत यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत मंजूर की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page