कवर्धा : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे कवर्धा, GST 2.0 के फायदों के बारे में दी जानकारी

कवर्धा : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पहुंचे कवर्धा, GST 2.0 के फायदों के बारे में दी जानकारी
टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा: गुरुवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा व ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव कवर्धा के दौरे पर रहे। इस दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मुलाकात की। इसके अलावा कवर्धा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए GST 2.0 के लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह सुधारात्मक कदम व्यापार जगत, उद्योगों और उपभोक्ताओं, सभी के लिए पारदर्शिता, सरलता और सुविधा सुनिश्चित करेगा। इससे से देश के आमजन, किसान, छोटे व्यापारी, महिलाएं और युवाओं को राहत मिलेगी।
ये ऐतिहासिक निर्णय न केवल नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे, बल्कि उद्योग व व्यापार जगत को नई ऊर्जा देंगे और स्थानीय उत्पादन व उद्यमिता को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर विधायक पंडरिया विधायक भावना बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू समेत भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।