कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर आज संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान आयोजन में शामिल हुए

मंत्री अकबर ने भागवत कथा सुनी, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को बोड़ला में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान चंद्रप्रकाश त्रिवेदी के परिवार द्वारा आयोजित है। उन्होंने कार्यक्रम के बाद ग्रामीणजनो से भेंट मुलाकात कर सबका हालचाल जाना। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, पीतांबर वर्मा, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, मुखी राम, अनिरूद्ध मानिकपुरी, अशोक सिंह,विजय सिंह राजपुत, अमित अवस्थी, गोरेलाल चंद्रवंशी,अमर सिंह वर्मा, मन्नु चंद्रवंशी, एल्डरमेन दीपक माग्रे, चोवा साहू एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।