G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: नेहरू जी देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की दिखाई – नीलू चंद्रवंशी।

कवर्धा: नेहरू जी देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की दिखाई – नीलू चंद्रवंशी।

भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र के निर्माता पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी के 57 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी में श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान विभूति का छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर पंडित नेहरू जी के व्यक्तित्व कृतित्व एवं भारत देश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सम्मान पूर्वक अपनी भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित किये। जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। 14 नवम्बर 1889 को जन्में पंडित नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था। वह अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। वह कई बार जेल गए और उन्होंने कई बार स्वाधीनता सेनानियों के लिए कोर्ट में वकालत की।15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने तथा भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई।उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धान्त दिया। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के दौरान जेल में कई किताबें भी लिखी। इनमें द डिस्कवरीऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री, लैटर्स फ्राम ए फादर टू हिज डॉटर मुख्य हैं। देश के लिए काम करते हुए उन्होंने आज ही के दिन 27 मई 1964 को अपनी जीवन गाथा पूरी की। हम ऐसे महान विभूति के जन्म और देश सेवा में समर्पित उनकी मृत्यु को प्रणाम करते हैं। उक्त सभा में जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी, महिला जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी,युवा जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष होरी साहू, शहर अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, राजेंद्र द्विवेदी, अशोक सिंह ठाकुर, कृष्णा साहू, कृष्णा कन्नु आमदे, नीरज चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी, तारिणी ठाकुर, लेखा राजपूत, शिवशंकर वर्मा, कृष्णा कुमार नामदेव सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page