G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

तारबाहर अंडरब्रिज में सुस्त और लापरवाह कार्यप्रणाली के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का तीखा विरोध

रेलवे प्रशासन को चेतावनी—जनता को परेशान करना बंद करें, जल्द अंडरब्रिज खोलें-


बिलासपुर। तारबाहर अंडरब्रिज में लंबे समय से चल रहे मरम्मत कार्य की बेहद धीमी और लापरवाह कार्यप्रणाली के खिलाफ आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रेल मंडल अधिकारी को कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह देरी केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि आम जनता के साथ सीधा अन्याय है।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन की उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण एक महत्वपूर्ण मार्ग अधर में लटका हुआ है। रोजाना हजारों लोग—मजदूर, छात्र-छात्राएं, व्यापारी—भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी कार्यवाही में व्यस्त हैं।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कहा कि अंडरब्रिज का काम जानबूझकर धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार और ठेकेदारी व्यवस्था की मिलीभगत तो नहीं है। यदि ऐसा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल कार्य की गति नहीं बढ़ाई गई और अंडरब्रिज को शीघ्र आम जनता के लिए नहीं खोला गया, तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सड़क से लेकर रेलवे कार्यालय तक उग्र आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम, धरना-प्रदर्शन और घेराव जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे।

पार्टी ने यह भी मांग की है कि:
▪️ अंडरब्रिज का कार्य तय समय-सीमा में पूरा किया जाए।
▪️ निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अंत में पार्टी ने दो टूक कहा कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। यदि प्रशासन ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया, तो इसका जवाब जनआंदोलन के रूप में दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page