G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया: मनरेगा कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनिश्चित कालीन हड़ताल को जोगी कॉग्रेस का समर्थन

पंडरिया: मनरेगा कर्मचारियों द्वारा की जा रही अनिश्चित कालीन हड़ताल को जोगी कॉग्रेस का समर्थन

AP न्यूज़: पंडरिया -मनरेगा कर्मचारीयों द्वारा की जा रही अनिश्चित कालीन हड़ताल को जनता कांग्रेस छ.ग. जे ने अपना समर्थन दिया पंडरिया ब्लॉक में की जा रही हड़ताल में आज अजित जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु सामिल हुए एवं अपना समर्थन दिया। अश्वनी यदु ने कहा की कर्मचारीयों द्वारा की जा रही मांग जायज है आज की महंगाई में 4000-5000 रुपया होता क्या है, इतने पैसे तो एक दिन में खर्च हो जाते है ऊपर से कर्मचारी हफ्ते में 3-4 दिन मुख्यालय जाते हैं सारा तनख्वाह तो उसी में चला जाता है परिवार चलाने कुछ राशि नहीं बचता, ऐसे में खुद का खर्चा भी नहीं चल पाता। अति आवश्यक है की मनरेगा कर्मचारीयों को नियमित कर दिया जाये, वंही आगे अश्वनी यदु ने कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार उत्तर प्रदेश में जाकर 50-50 लाख बाँट रही है और हमारे प्रदेश में कई युवा दुर्घटना में अपनी जान गवा दी मगर एक रुपया भी मुआवजा नहीं मिला।रोजगार सहायक प्रति दिन अपनी जान जोखिम में डाल कर सफऱ करते है मगर सरकार द्वारा एक भी रुपये की बीमा नहीं की गई। सरकार को चाहिये की कर्मचारियों का कम से कम एक करोड़ का बीमा होना चाहिये ताकि उनके परिवार आगे की जिंदगी बिना परेशानी के गुजार सके। वंही आगे अश्वनी यदु ने कहा की मनरेगा कर्मचारी संघ अगर चाहे तो जोगी कॉग्रेस उनके समर्थन में भूख हड़ताल करने तैयार है जिस दिन संघ आदेश करेगा जोगी कॉग्रेस उनके साथ भूख हड़ताल में बैठ जायेगी। आज मनरेगा कर्मचारियों को समर्थन देने अश्वनी यदु के साथ जनता कॉग्रेस छ. ग. जे युवा विंग कवर्धा जिला अध्यक्ष कामेश साहू जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान तिलक साहू नरोत्तम खांडे राजा निषाद परमान्द साहू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page