कवर्धा वनमंडलाधिकारी को जोगी कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन।

वन विभाग में हो रही भ्र्ष्टाचार , स्तरहीन गुणवत्ताहीन निर्माण ,जंगलो में अवैध खनन, इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई नही रुक रही,अपने क्षेत्रों में कर्मचारी अधिकारियों का गस्त कम, मुख्यालय में निवास नही ,जंगल हो रही तबाह- सुनील

कवर्धा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, स्तरहीन, गुणवत्ताहीन पेड़ों की अवैध कटाई, अवैध खनन सहित अन्य मुद्दों का निराकरण करने वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।
जिलाध्यक्ष श्री सुनील केशरवानी ने बताया कि वन विभाग की उदासीन कार्य शैली के कारण जिला में अवैध पेड़ों की कटाई, गुणवत्ताहीन निर्माण यहॉं पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी की उदासीन रवैया अपने परिक्षेत्र में ना रहना जिसके कारण वनविभाग को नुकसान पहुंच रहा है।
1. वर्ष 2019 से 2022 तक जिला में वन विभाग कें अंतर्गत जितने निर्माण कार्य हुए हैं, और हो रहे हैं वे गुणवत्ता हीन एवं स्तरहीन हैं, उनकी जॉंच कर कार्यवाही करें।
2. जिला के प्रत्येक वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई वन भूमि पर अवैध कब्जा, अवैध खनन हो रहा है, उस पर कार्यवाही हो।
3. जिला के सभी वन परिक्षेत्र में अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारी अपने मुख्यालय में निवास नहीं करते तथा सरकारी मोबाईल नम्बर बंद रहता है, इसपर सज्ञान लें।
4. जिला में ऐसे अधिकारी, कर्मचारी हैं जो अनेक वर्षों से पदस्थ हैं, और प्रमोशन होने के बाद भी उसी क्षेत्र में कार्यरत हैं, इसकी जॉंच कर अन्यत्र स्थान पर भेजा जाए।
5. गर्मी का मौसम आ चुका है, वन में आग लगने की घटना लगातार आती रहती है, इसका पूर्णरूप से प्रबंध किया जाए तथा जीव, जन्तु पानी की तलाश में वन में भटकते रहते हैं, एवं शहर के भीतर आ जाते हैं, जिससे जीव-जन्तुओं को जान का खतरा बना रहता है, इसके निराकरण हेतु जल की व्यवस्था वन परिक्षेत्र में किया जाए।
श्री केशरवानी ने बताया कि कबीरधाम के जंगलों की सीमा कम होती जा रहा है इसका पूरा जिम्मेदार वन विभाग के क्षेत्र अधिकारी है उनके क्षेत्र में गश्त नही होने से लगातार जंगल के जमीनों पर कब्जा, व वनों की कीमती लकड़ियों की अंधाधुंध कटाई हो रही है क्या अधिकारी रोक नही पा रहे है या किसी के संरक्षण में यह कार्य हो रहा है उसे स्पष्ट करे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कबीरधाम द्वारा कार्यवाही हेतु मांग किया गया है जल्द ही कार्यवाही कर जांच नही होने पर जोगी कांग्रेस उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
जिलाध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर, आफताब राजा, छात्र संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा, दलीचंद ओगरे, गणेश पात्रे, हीरो जांगड़े, रामदास पटेल, अशरफ खान, रूपेश यादव, नेमसिंह यादव, ईश्वर डाहीरे, आकाश चंद्रवंशी, नीलेश सोनी, मयाराम साहू, अकरम खान, वचन दास मानिकपुरी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।