G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जोगी कांग्रेस के सक्रिय नेता बिहारी पटेल को मिली ब्लॉक की जिम्मेदारी

जोगी कांग्रेस के सक्रिय नेता बिहारी पटेल को मिली ब्लॉक की जिम्मेदारी

बोड़ला। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ,विधायक दल के नेता डॉ धर्मजीत सिंह के द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी की अनुशंसा से बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष डॉ बिहारी पटेल को नियुक्त किया गया। डॉ बिहारी पटेल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है पूरे बोड़ला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा कि डॉ बिहारी पटेल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सक्रिय ,निष्ठावान जमीन से जुड़े सिपाही है उनके बनने से क्षेत्र के जनहित मुद्दे उठेंगे। जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माला ,गुलाल लगाकर नए नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा रखकर व निःस्वार्थ भाव से जन सेवा करने का संकल्प लिया।

इस दरमियान अनुसूचित जाति प्रकोष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष दलीचंद ,गणेश पात्रे ,वसीम सिद्क्की ,जेडी मानिकपुरी ,जगदीश बंजारे ,हीरो जांगड़े ,दिनेश झारिया ,वचनदास ,अनिल ,नेतराम ,सौरभ ,गोविंद ,गोलू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page