G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार जाँच शिविर का आयोजन.

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो  केसीजी


दिनांक -13.06.2025 पुलिस जिला के सी जी (छ.ग.)

🔷 पुलिस विभाग , स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग के सामंजस्य से स्कूली बसों का भौतिक निरीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण.

🔶 शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 के प्रारम्भ होने से पूर्व ही जिला के सी जी मे यातायात की तैयारी.

🔶 राजा फतेह सिंह मैदान खैरागढ़ मे 26 स्कुल बसों, वेन व चालकों /परीचालकों का भौतिक एवं स्वास्थय परीक्षण किया गया.

🔶 जिला केसीजी के विभिन्न स्कूलों के बसों का दस्तावेज/बसों का निरीक्षण कर कमी को पूर्ण करने समझाइस.

🔶 जाँच शिविर मे अनफिट पाए कुल 06 स्कूली वाहनों पर 14500/- रूपये का चालानी कार्यवाही किया गया.

जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर  के निर्देशानुसार जिला पुलिस यातायात के सी जी, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन विभाग राजनांदगाव, स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान मे माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा -निर्देशानुसार शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व ही स्कुली बसों की भौतिक निरीक्षण हेतु जिला केसीजी के राजा फतेहसिंह मैदान खैरागढ़ मे जिला मे संचालित स्कुल के बसों की परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं यातायात खैरागढ़ द्वारा शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 के प्रारम्भ होने के पूर्व व्यापक स्तर जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न स्कूलों से आये 26 बसों, वेन का भौतिक निरीक्षण जिसमे अग्निसमन यंत्र, cctv कैमरा, पैनिक बटन, सहित व सत्यापन कर दस्तावेजो को चेक किया एवं चालक, परिचालकों का स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण कर CMHO डॉ शर्मा के द्वारा सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को CPR के माध्यम से कृत्रिम सांस देकर घायल की मदद प्राथमिक चिकित्सा के साथ गोल्ड़न आवर मे शीघ्र ही सहायता देने का परीक्षण दिया गया इस शिविर मे उप पुलिस अधीक्षक श्री रमेश चंद्रा द्वारा बसों के चालक, परिचालक को यातायात नियमों का पालन करने,सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत मे वाहन न चलाने स्कुल बसों मे स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के दौरान सावधानी बरतने निर्देश दिये,राहवीर (गुड सेमेरिटन ), तथा दुर्घटना मे घायल का नगद रहित इलाज के संबंध में जानकारी एवं समझाईश दिया गया नी लेश कुमार , वितिन कुमार बसों सहित समस्त वाहनों मे दिनांक -01.04.2019 के पूर्व के वाहनों मे HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने,आयोजित होने वाले जाँच शिविरो मे उपस्थित होने स्कुल /बस संचालको बताया गया, विभिन्न दस्तावेजों को चेक किया व समझाइस दिया गया, समस्त स्कूली बसों एवं वेन का बारीकी से निरीक्षण करने कमी /अनफिट पाए जाने पर कुल 06 गाड़ीयों जिसमे वेसलीयन स्कुल -03,विवेकानंद स्कुल -01, प्रेम समिति – 01, तीजऊ राम -01 स्कुल वाहनों मे वायपर, फिटनेस का अभाव, सहित अन्य मोटर व्हीकल के अंतर्गत आरटीओ विभाग द्वारा चालान की कार्यवाही कर कुल – 14500/- रूपये का समन शुल्क चालानी कार्यवाही किया गया स्वास्थ्य विभाग से CMHO डॉ आशीष शर्मा,नेत्र सहायक अधिकारी – गेमन लाल देवांगन, पूर्णिमा चंदेल, दिव्या साहू NCDC, यातायात खैरागढ़ से निरीक्षक शक्ति सिंह सउनि सुरेश वर्मा प्र आर. गन्नू, आशुतोष,सुशील, गणपत आर. रोमनाथ, साहिल, निरेस, महासिंग उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page