G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम कोलेगांव सहित आस पास के लगे ग्रामो में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कों का हाल बेहाल, न मरम्मत न नवीनीकरण ग्रामीण त्रस्त।

विकासखंड पंडरिया के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीण और किसान इन दिनों क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क से त्रस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि विकासखंड पंडरिया क्षेत्र के ग्राम कोलेगांव से हथमुड़ी, कोलेगांव से अमलीमालगी, बसनी से घोड़पेंड्री, कोलेगांव से दामापुर, कोलेगांव से रुसे, बसनी से खैलटूकरी प्रधानमंत्री सड़क पूरी तरह जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़को की समय पर मरम्मत नही होने के कारण सड़को में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जिससे लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। इन मार्गो से प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण, किसानो तथा स्कूली तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी को आना जाना लगा रहता है। उन्होंने शासन प्रशासन से इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराए जाने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page