BIG NewsINDIAखास-खबर

शाहरुख को लेकर दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी, कहा- लगातार बदल रहा था ठिकाना

दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानने वाले और फायरिंग करने के आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाहरुख को शामली से गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानने वाले और फायरिंग करने के आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ‘शाहरुख को शामली से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहरुख को गिरफ्तार किया है। इसने तैश में आकर अपनी पिस्टल निकाली थी और हमारे हेड कॉन्स्टेबल दहिया के खिलाफ पिस्टल तानी थी।’

पुलिस ने बताया कि ‘इसके कुछ देर बाद यह दिल्ली में घूमाता रहा, फिर पंजाब गया और फिर बरेली होता हुआ शामली अपने दोस्त के पास गया। यह शामली से भी ठिकाना बदलने वाला था लेकिन समय रहते हमारी टीम ने इसको गिरफ्तार किया है। हम इसके रिमांड की मांग करेंगे।’ पुलिस ने कहा कि ‘हम पिस्टल रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह पिस्टल मुंगेर का बना हुआ है। उसका पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक है।’

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘उसका पिस्टल 7.65 बोर का और अच्छी क्वॉलिटी का पिस्टल है। यह अपने घर में जुराबों की फैक्टरी चलाता है। इसके घर में एक व्यक्ति लेबर का काम करता था और उसी से 2 साल पहले उसने पिस्टल ली थी।’ पुलिस ने बताया कि ‘शाहरुख ने कहा कि उसने शौक के तौर पर पिस्टल खरीदी थी।’ दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसने (शाहरुख) 3 गोलियां चलाई थीं।

पुलिस ने कहा कि ‘इसका (शाहरुख) अपना कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं मिला है। लेकिन, इसके पिता पर 2 केस दर्ज हैं। यह मॉडलिंग का शौक रखता है, टिकटॉक वीडियो बनाता है और अपना बिजनेस करता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page