ChhattisgarhGaurela-Pendra-MarwahiUncategorizedखास-खबर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पिछड़ा वर्ग मोर्चा (भा. ज .पा.) जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पिछड़ा वर्ग मोर्चा (भा. ज .पा.) जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिला जी.पी.एम. मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति की प्रथम बैठक परमशांति धाम गोरखपुर गौरेला में मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अखिलेश सोनी, स्वामी परमात्मानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी, प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजवाड़े ,जिला प्रभारी अशोक यादव के आतिथ्य में संपन्न हुई।

दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया गया । स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अभी तक संगठात्मक नियुक्ति एवं जिला मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों को विवरण प्रस्तुत किया गया। जिला संगठन प्रभारी अशोक यादव ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं कि खुल कर प्रशंसा कि।जिला उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी ने पिछड़ा वर्ग संगठन की महत्वता को संपादित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में विजय के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा को केंद्र बिंदु बताया। सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए चिकित्सा क्षेत्र में 27% आरक्षण, 27 मंत्री केंद्र में पिछड़ा वर्ग के एवं पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने हेतु आभार व्यक्त किया। प्रदेशध्यक्ष अखिलेश सोनी अभी तक प्रदेश संगठन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा किए कार्यों को प्रतिपादित किया। प्रदेश सरकार के द्वारा 27% आरक्षण लागू करने कि चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि आरक्षण लागू नहीं करने पर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त बैठक को सुश्री समीरा पैकरा, डॉ.गंभीर सिंह, जिला महामंत्री रामजी श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर , पिछड़ा वर्ग कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास, महिलामोर्चा अध्यक्ष विभा नहरेल ने भी संबोधित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन महामंत्री शिव गुप्ता एवं समर्थन जिला उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दुर्गेश यादव एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रोहित पनारिया ने किया। तत्पश्चात सभी अतथियों को जिलाध्यक्ष के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं भगवा साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।उक्त कार्यक्रम में महेंद्र सोनी, मथुरा सोनी, द्वारका सोनी, जयप्रकाश शिवदासानी, नीरज जैन, प्रणव मरपच्ची, लालजी यादव, जिला उपाध्यक्ष कुबेर सर्राटि, दिलीप यादव, शीतल शुक्ला, चित्रानी जायसवाल, संदीप सिंघई, विनोद सोनी, आशीष गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा से लिमेश्वर कुशवाहा, संदीप राय, अशोक साहू, शिवमंगल पुरि, सुरेन्द्र श्रीवास, सीताराम केवट, लोकनाथ केवर्थ, मुरारी लाल यादव, राजकुमार पड़वार, लसन मांझी, मनोज जायसवाल, गर्वदीप साहू, नारायण रजक, हुकुमचंद यादव, मंडल अध्यक्ष लूषण राठौर, शंकर चक्रधारी, पूरन रजक, वीरेंद्र विश्वकर्मा, शरद ताम्रकार, राधेश्याम जायसवाल, प्रमोद राय, अमोल नायक, चाद्रिका गुर्जर, शशि किरण नामदेव, लता श्रीवास, नीलम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद यादव, कृष्ण कांत साहू, मिलन कुमार तिवारी, रामलली राठौर(कोरजा), मुरारी लाल पूरी, हरिचंद पूरी, छेदीलाल पूरी, नितेश जायसवाल, मनीष जायसवाल, नीरज श्रीवास, संजय पाल (युवा मोर्चा अध्यक्ष), हेतशम राठौर, महेश जायसवाल, शंकर सोनी(विशेष आमंत्रित सदस्य), नीलेश नामदेव, धरम चंद, प्रखर तिवारी (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पेंड्रा), आनंद बजाज, दुर्गेश साहू, विवेक सेन उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी एवं सांसद लोकसभा बिलासपुर ने स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस मे शामिल हुए। स्थानीय भा. ज.पा. नेता मुकेश दुबे जी के व्यावसायिक परिसर में जलपान कर पिनाकी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के प्रथम जिला आगमन पर पेंड्रा दुर्गा चौक मे मंडल अध्यक्ष शरद ताम्रकार एवं गार्वदीप साहू गौरेला गांधी चौक में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शंकर सोनी ने अपने साथियों सहित स्वागत किया
उक्त कार्यक्रम को गरिमामय बनाने में संतोष तिवारी(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा), शिव शर्मा(जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा), दुर्गेश मिश्रा (मंडल कार्यकारिणी सदस्य), आशुतोष मिश्रा संतोष विश्वकर्मा, सिद्धार्थ दुबे, राहुल रक्षिटने अपना योगदान दिया।अनुपम गुप्ता(जिला मीडिया प्रभारी जी. पी. एम.) आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page