G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा समयबद्धता को दे सर्वोच्च प्राथमिकता

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर चंद्रवाल ने की विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा

इनऑपरेटिव बैंक खातों को सक्रिय कर राशि शासन खाते में जमा कराने के निर्देश

अभिनव पहल खैरागढ़ : जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों, योजनाओं की प्रगति और पूर्व निर्देशों के पालन की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुनः स्पष्ट किया कि सभी फाइलों का आदान-प्रदान अब केवल ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किया जाएगा, जिससे कार्यप्रवाह तेज होगा और दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे।

बैठक में नियद नेल्लानार परियोजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रजत जयंती वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने गतिविधि विवरण, फोटो, वीडियो और प्रतिवेदन नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि राज्य स्तरीय समीक्षा में जिले की प्रगति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो सके।

स्वामित्व योजना की समीक्षा के दौरान एसडीएम को शीघ्र नक्शा सुधार करने तथा बचे हुए ग्रामों के सर्वे कराने के निर्देश दिए है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर स्वामित्व अधिकार प्राप्त हो सकें।

बैठक में इनऑपरेटिव बैंक खातों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर चंद्रवाल ने कहा कि जिले में ऐसे सभी खातों का तत्काल परीक्षण किया जाए। जिन खातों को सक्रिय करने की आवश्यकता है, उन्हें शीघ्र सक्रिय कराया जाए तथा इन खातों में उपलब्ध राशि को नियमानुसार शासन के खाते में जमा किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर  सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, एसडीएम छुईखदान-गंडई अविनाश ठाकुर, खैरागढ़ एसडीएम  टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page