G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

खैरागढ़:- भरोसे के सम्मेलन गंडई में गरजे गिरिश देवांगन राज्य खनिज विभाग के अध्यक्ष। भरोसे के सम्मेलन गंडई में गरजे गिरिश देवांगन राज्य खनिज विभाग के अध्यक्ष।

भरोसे के सम्मेलन गंडई में गरजे गिरिश देवांगन राज्य खनिज विभाग के अध्यक्ष।

यशोदा निलांबर वर्मा जी की अध्यक्षता में कार्यक्र मेंम आयोजित ।
यूवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बाईक रैली निकाल कर किया जोरदार स्वागत

खैरागढ़/ छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश है तो भरोसा है के सम्मेलन गंडई के कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण पर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला से कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं का हजारों की संख्या में उपस्थिति रही । खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ,पुर्व विधायक गिरवर जंघेल जिला अध्यक्ष पदम कोठारी , यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी युवा कांग्रेस महासचिव विश्वराज ताम्रकार युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आशीष देवांगन,यूवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहसिन खान पुर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर खुसरो , कांग्रेस कमेटी गंडई के ब्लाक अध्यक्ष रमेश साहू ,छुईखदान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोतीलाल जंघेल, विधायक प्रतिनिधि अशोक जंघेल, खैरागढ़ कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष दसमत जंघेल,गंडई कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजु चंदेल छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया,गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष चेतन देवांगन,पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुक्मणि देवांगन, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ,पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा खैरागढ़, विप्लव साहू सभापति जिला पंचायत सदस्य,ममता राजेश पाल जिला पंचायत सदस्य , जनपद पंचायत छुईखदान के अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, भवानी बहादुर मंच पर आसीन रहें ।


यशोदा निलांबर वर्मा ने अपनी उद्बोधन पर कही की भूपेश सरकार सर्वहारा मजदूर किसान गांव गरीब यूवा महिला कर्मचारी अधिकारी सबके हित में काम कर रही है । राजीव गांधी न्याय योजना गो धन न्याय योजना, राजीव यूवा मितान क्लब, छत्तीसगढ़ की संस्कृति संस्कार हरेली तीजा पोरा दीपावली जैसे त्योहारों को सहजने का काम किया है ।भाजपा वालों को चैलेंज किया की पंद्रह साल में किसानों को धोखा दिया डांटा इंट्री ऑपरेटरों की नौकरी छीनी अब अपने भांजे को टिकट दिला रहा है ।जो खैरागढ़ में बाईपास रोड का मांग करके अपने जमीन का 14 करोड़ का मुआवजा प्राप्त कर लिया है अब उस पैसे से चूनाव की तैयारी कर रहा है ।बाईपास का कोई औचित्य नहीं है है सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति किया है ।उसे चुनाव में सबक सिखाने की बात कही है ।

गिरिश देवांगन जी भूपेश सरकार का भरोसा पर फोकस करते कहा की जो भूपेश ने कहा वो सब करके दिखाया है ।चाहे कर्ज माफी की बात हो, समर्थन मूल्य से ऊपर आज तक 25 हजार से ज्यादा की राशि किसानों के जेब में भर दिया है । तेंदुपत्ता की राशि 25 सौ से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया है , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की वेतन राशि दोगुनी कर दिया, जिससे भूपेश हैं तों भरोसा है ।ऐसा बारी बारी से सबको परोसा है ।और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से सभा को संबोधित करते हुए उक्त बाते कहा ।सभा को लाल टारकेश्वर खुसरो ने भी संबोधित किया अपने राज घराने की संपत्ति को शासन को दान देने की बात कहा है बदले में कभी मुवावजे की मांग नही किया लेकिन खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला बनने के कारण गंडई में भी जिला स्तर का बड़ा कार्यालय का मांग रखा है जिसे श्री देवांगन ने सबकी सहमति से नये जिले का निर्माण की बात कहा किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जायेगा । मंडी प्रांगण सभा में सरपंच पंच एवं हजारों की संख्या में महिला पुरुषों की मौजूदगी रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page