ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
पंडरिया कुकदूर:-भाजपा मंडल कुकदुर में मनाया गया स्थापना दिवस।

पंडरिया कुकदूर:-भाजपा मंडल कुकदुर में मनाया गया स्थापना दिवस।

आज भारतीय जनता के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कुकदुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस मनाया भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ता अटल चौंक कुई में इकट्ठा हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर संबोधित किया गया साथ ही यह शपथ लिया गया कि कार्यकर्ता के रूप में पार्टी मुझे जो आदेश करेगी, मैं उसे कार्यकर्ता के रूप में पूरी मेहनत करूंगा। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, महामंत्री बसंत बाटिया,दशरथ कुंभकार, मनोज कोठारी,सोनू सलूजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।