G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय प्राथमिक शाला गुंझेटा में बाल सांसद का गठन

शासकीय प्राथमिक शाला गुंझेटा में बाल सांसद का गठन

कुंडा- कुंडा संकुल के अंर्तगत संचालित शासकीय प्राथमिक गुंझेटा,विकास खंड-पंडरिया, जिला कबीरधाम में बाल सांसद का गठन किया गया। बाल सांसद विद्यालय में बच्चों के लिय एक मंच होता है। बाल संसद से विद्यार्थियों द्वारा अपने विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण गतिविधियों एवं बहु-सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

शिक्षक भरत डोरे ने बताया की बाल-संसद मध्यम से विद्यार्थियों में जीवन कौशल का विकास,नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास , विद्यालय गतिविधियों एवं प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विद्यालय को आनंददायी, सुरक्षित और साफ-सुथरा रखने की क्षमता का विकास होता है।

बाल सांसद में एक प्रधानमंत्री एक उप प्रधानमंत्री के साथ पांच दल के 5 मंत्री और 5 उप मंत्रियों का गठन किया गया है। इनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा।
बाल सांसद के प्रधानमंत्री कक्षा पांचवी की आरती निर्मलकर और उप प्रधानमंत्री कक्षा चौथी के नवीन चंद्राकर बने।

मंत्री पद पर दिलेश, शाहिल,ईश्वरीय,शौम्य चौहान,धनलक्ष्मी यादव तथा इनके सहयोगी मनीषा यादव,पायल निर्मलकर,बिरजू, नागेश्वर यादव,श्रेया डोरे उपमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक शैल सोयाम और शिक्षिका मनीषा मंगेशकर और एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page