ChhattisgarhKabirdham

वन मंत्री अकबर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड बोड़ला और सहसपुर लोहारा के ग्रामों में 1 करोड़ 86 लाख 73 हजार रुपए के निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कर दी सौगात

वन मंत्री अकबर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र विकासखंड बोड़ला और सहसपुर लोहारा के ग्रामों में 1 करोड़ 86 लाख 73 हजार रुपए के निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कर दी सौगात

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम तेलीटोला में 75 लाख 50 हजार रुपए और विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम उड़िया में 1 करोड़ 11 लाख 23 हजार रुपए के भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम तेलीटोला और ग्राम उड़िया में 1 करोड़ 86 लाख 73 हजार के भूमिपूजन किया।

उन्होंने बोड़ला विकासखंड के लोहारा रेंगाखर मार्ग के किलोमीटर 9/10 एवं 10/2 ग्राम जगमडवा में 18 लाख 97 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण, किलोमीटर 17/6 एवम 17/8 ग्राम टेलीटोला में 18 लाख 76 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण, किलोमीटर 15/4 एवम 15/6 ग्राम टेलीटोला में 18 लाख 80 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण और किलोमीटर 13/6 एवम 13/8 ग्राम मोहनपुर में 18 लाख 97 हजार रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य के लिए और ग्राम उड़िया के कोदवा सजा सिलहटी मार्ग के ग्राम पिरोड़ा में 18 लाख 59 हजार की लागत से नाली निर्माण आंधी से जोगीपुर खैरपार मार्ग में 17 लाख 69 की लागत से पाइप कलबर्ट एवम दो नाली निर्माण, ग्राम बिडोरा में 18 लाख 72 हजार की लागत से पक्का नाली निर्माण, ग्राम उड़िया में 18 लाख 57 हजार की लागत से पक्का नाली निर्माण, गांगीबहरा से राजपुर मार्ग में 18.लाख 76 हजार की लागत से पाइप कलबर्ट निर्माण और भागूटोला में 18 लाख 90 हजार की लागत से पक्का नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम उड़िया कला के आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा की पहाड़ी सड़क में रिलेनिंगवॉल निर्माण होने से सड़क में मिट्टी के धसकने से सुरक्षा मिलेगी। इससे बरसात के दिनों में आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सुदूर वानांचल क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र में निर्माण कार्य होने से उन क्षेत्रों का विकास होता है। विकासखंड सहसपुर लोहारा में विभिन्न निर्माण कार्य होने से जनसामान्य को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page