ChhattisgarhKCGखास-खबर

सिंगबोरा और ग्वालगुंडी में पहली बार ग्रिड से जुड़ी बिजली, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :  जिले के दूरस्थ ग्राम सिंगबोरा एवं ग्वालगुंडी में पहली बार परंपरागत ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी गई है। इससे दोनों गांवों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

यह कार्य प्रबंध संचालक (एम.डी.) भीम सिंह कंवर, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलेट (राजनांदगांव) तथा अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में पूर्ण किया गया।

वर्षों से विद्युत सुविधा से वंचित ग्रामीणों के घर अब रोशनी से जगमगा उठे हैं। ग्रिड कनेक्टिविटी मिलने से घरेलू कार्यों में सुगमता आएगी, वहीं बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए शासन-प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में पंखे, टीवी, मोबाइल चार्जिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध होंगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही भविष्य में स्वरोजगार एवं लघु उद्योगों की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page