G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम जनमन योजना की प्रगति पर कलेक्टर ने की व्यापक समीक्षा, समय-सीमा में शतप्रतिशत संतृप्ति के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत संचालित दीर्घकालिक एवं तात्कालिक गतिविधियों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण की दिशा में प्रगति का आकलन किया गया।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग स्वर्णिम शुक्ला ने योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पक्के आवास, सड़कों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था, बहुउद्देशीय केंद्र, आंगनबाड़ी भवन, मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू), विद्युतीकरण, क्रेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा सुविधाएं, दूरसंचार सेवाएं तथा छात्रावास निर्माण जैसे कार्यों में निरंतर प्रगति हो रही है।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना अंतर्गत सभी गतिविधियों को तय समय-सीमा में पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, कार्यों की गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक कार्य का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने बैगा जनजाति के हितग्राहियों एवं बसाहटों में योजना से हो रहे सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव का भी मूल्यांकन करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ सतत एवं प्रभावी रूप से समुदाय तक पहुँच सके।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page