ChhattisgarhINDIAखास-खबर

बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला कार्यालय सहित तहसील कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

31 मई 2024। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने जिला स्तर पर

जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 28 में 1 जून 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07820299631 है। इसके अलावा जिला स्तर, तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ भौगोलिक स्थिति एवं प्रभारी अधिकारियों को भी नियुक्त की गई है।
इसके तहत जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल मोबाइल 7000165162, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख  भेदी राम पिस्दा मोबाइल नंबर 7587113193 को प्रभारी अधिकारी
नियुक्त किया गया है। जिनका दूरभाष क्रमांक 07820299631 है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय भवन कलेक्टोरेट स्थित कक्ष क्रमांक 28 में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। इसी तरह तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय खैरागढ़ में स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07743224230 है। इसके लिए प्रभारी अधिकारी तहसीलदार  प्रीतम सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नंबर 9827187283 है। छुईखदान तहसील अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय छुईखदान में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07743263503 है, इसके लिए प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मोक्षदा देवांगन को नियुक्त किया गया है। इनका मोबाईल नंबर 7415531414 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील कार्यालय गंडई के लिए तहसीलदार  प्रीति लारोकर मोबाइल नंबर 7869426355, तहसील कार्यालय साल्हेवारा के लिए नायब तहसीलदार  अमरदीप अंचल मोबाइल नंबर 9301409901 तथा उपतहसील कार्यालय जलबंधा के लिए प्रभारी तहसीलदार  मोहन झरिया मोबाइल नंबर 9993189156 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page