ChhattisgarhKCGखास-खबर
आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
अभिनव पहल खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृती दी है। इसमें तहसील खैरागढ़ के अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 18 के निवासी अमित यादव की मृत्यु बाढ़ के पानी में डूबने से होने पर मृतक अमित यादव के निकटतम वारिसान नीरा यादव अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 18 तहसील खैरागढ़ को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें।



