G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम दामापुर हाई सेकेंडरी स्कूल पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र में अभिव्यक्ति कार्यक्रम एवं ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

कवर्धा:- पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के मार्गदर्शन एवं मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार के निर्देश में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्ठी , पुलिस चौकी दामापुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल द्वारा आज दिनांक 24 फरवरी 2022 को ग्राम दामापुर हाई सेकेंडरी स्कूल पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र में अभिव्यक्ति कार्यक्रम एवं ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस विभाग द्वारा बनाये गए अभिव्यक्ति ऐप के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड करना, उसका इस्तेमाल करना सिखाया। यातायात संबंधी जानकारी दी गई साइबर सुरक्षा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताया गया एवं जिले में चल रहे फोर्स एकेडमी का लाभ लेने के लिए बच्चों को बताया गया बच्चों की सुरक्षा के लिए निः शुल्क 1098 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह के संबंध में जानकारी दिया गया। बच्चों को गुड टच एवं बेड टच की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उन्होंने बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मेंटल हेल्थ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई मानसिक तनाव को दूर रखने संबंधी टिप्स दिए गए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दामापुर, सरपंच ,पंचायत सचिव दामापुर, मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाएं महिला सेल से आरक्षक रोमन चंद्रवंशी ,आशीष चंद्रवंशी,महिला आरक्षक सोनबाई टेकाम, चाइल्ड लाइन से रामलाल पटेल, मेन्टल हेल्थ से आराधना बंजारे स्कूली बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page