ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली का आयोजन वही इस कार्यक्रम में कई अफसर हुए शामिल।

हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली का आयोजन वही इस कार्यक्रम में कई अफसर हुए शामिल

राजनादगांव – कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजनांदगांव तहसील के ग्राम बोरी में एसडीएम अरुण वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाय साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी मनीष, प्राचार्य, सरपंच श्रीमती हेमपुष्पा देवांगन आदि की उपस्थिति में हर घर तिरंगा अभियान के किए जागरूकता लाने हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों की रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। ग्राम में रैली आयोजन करने से हर घर तिरंगा के लिए शत प्रतिशत सहमति ग्रामवासियों द्वारा देकर घर घर तिरंगा लगाने/फहराने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने आश्वस्त किया गया। ग्राम में अच्छा माहौल बना।
कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन बोरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए तिरंगे का वितरण कार्य प्रारंभ किया गया। ग्राम में रैली के तुरंत बाद लोगो में उत्साह देखते ही बना। सबसे पहले एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, पटवारी सुश्री सोनल ने सशुल्क झंडा महिला समूह से क्रय किया तत्पश्चात ग्राम के बुजुर्ग गणेश राम साहू झंडा लेने पंहुचा। उसके बाद लोगो का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चे, नौजवान ,बुजुर्ग सभी ने बड़े उत्साह से झंडे की मांग की। मांग के अनुरूप महिला समूह के सदस्यों ने सशुल्क झंडा का वितरण किया। एसडीएम अरूण वर्मा ने ग्रामवासियों को तिरंगे झंडे के संबंध शासन के नवीन आदेश से भी अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page