ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमन्त्रित।

कवर्धा: दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमन्त्रित।

कवर्धा, 29 सितम्बर 2021समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था, की प्रविष्टिया दानवीर भामाशाह सम्मान 2021 के लिए 10 अक्टूबर 2021 के पूर्व कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला कबीरधाम द्ारा आमंत्रित की गई है। प्रविष्टियां निर्धारित अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रेषित किया जावे। इसके तहत् व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय। व्यक्ति/संस्था छत्तीसगढ़ में निवासरत/कार्यरत हो। व्यक्ति/संस्था का पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय हो। पुरस्कार के ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टिया मान्य नहीं होगी। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्य का विस्तृत विवरण। अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों/पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी। निरन्तर कियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा, चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साइज आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page