ChhattisgarhKabirdham

भोरमदेव शक्कर कारखाना में अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे कर्मचारी, मांगे पूरी नहीं तक जारी रहेगा हड़ताल

भोरमदेव शक्कर कारखाना में अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे कर्मचारी, मांगे पूरी नहीं तक जारी रहेगा हड़ताल

कवर्धा। जिले की सबसे पुरानी भोरमदेव शक्कर कारखाना में कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गया है, जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं होंती, हड़ताल जारी रहेगा।

ज्ञात हो की कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कारखाना प्रबंधक और कलेक्टर को तीन बार ज्ञापन सौंपा था ,परंतु इनकी उक्त मांगों पर कोई ध्यान नही दिया था। जिसके चलते आज कारखाना के 350 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं।



हड़ताल की चलते कारखाना के सभी मेंटनेस काम ढप पड़ी है।कुछ ही दिनों में कारखाना में नए पेराई सत्र शुरू होना हैं,यदि हड़ताल यूं ही जारी रही तो आगे वाले समय में किसानों को बड़ी विपदा को भोगना पड़ सकता है,और कारखाने को घाटे का सौदा करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखेगा।

यूनियन के जिला अध्यक्ष जगदीश बंजारे का कहना है कि, 2014 में प्रबंध संचालक और यूनियन की बीच सहमती बनाते हुए पारित किया गया जिसमे यूनियन की सभी मांगों को प्रबंधक पूरा करेगी ,परंतु प्रबन्धक द्वारा हम कर्मचारियों को जानबूझकर डेट पे डेट देकर केवल आज पर्यंत तक झूठा आश्वासन देकर हमे ताक में रखी और केवल हमारी समय की बरबादी करती रही है। जिससे सभी कर्मचारियों में अक्रोशकता है । हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती ,तब तक हड़ताल अनिश्चित कालीन तक जारी रहेगा।

कर्मचारियों का समर्थन देने पहुंची जेसीसीजे के जिला अध्यक्ष सुनील केशवानी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,की छत्तीसगढ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी ने बहुत की अल्प समय में यहां के लोगो की विकास के लिए भोरमदेव शक्कर कारखाना का निर्माण करवाया था,परंतु जिस तरीके से विकास होना था ,उस तरीके से विकास नही हो पाई है। जब से भाजपा को सरकार आयी उन्होंने कारखाना को डकैतों की तरह लूटा है, मजदूरों का शोषण किया,किसानों को लुटा। अब चेहरे बदले है, जब से कांग्रेस सरकार आयी है ,उन्होंने भी बीजेपी की तरह लूटना जारी कर दिया है। कारखाने में बाबा भी आए और कवर्धा के सुल्तान मोहम्मद अकबर भी आए ,उन्होंने वादा किया था ,कारखाने को सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा , रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी और पद बढ़ाया भी जायेगा लेकिन वे वादे से मुकर गए है। कर्मचारी अपने अधिकार के लिए लड़ रही है। जनता कांग्रेस जे हमसे इनके साथ है,और पूर्ण रूप से समर्थन करती है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती,जनता कांग्रेस जोगी इसने साथ खड़ी है। यह लड़ाई सड़क से विधानसभा तक लड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page