G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

03 अक्टूबर एवं 05 अक्टूबर के दंगों के बाद से लगातार फरार चल रहे दुर्गेश देवांगन एवं प्रहलाद साहू को कबीरधाम पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार।

03 अक्टूबर एवं 05 अक्टूबर के दंगों के बाद से लगातार फरार चल रहे दुर्गेश देवांगन एवं प्रहलाद साहू को कबीरधाम पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार।

दिनांक 19/10/2021 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा 3 अक्टूबर एवं 5 अक्टूबर के दौरान कबीरधाम में जो दो गुटों के बीच का विवाद बड़ा रूप ले लिया था। जिसमें शामिल (1) दुर्गेश देवांगन पिता संतोष देवांगन,(2) प्रहलाद साहू पिता माया राम साहू जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे। जिनको लेकर शहर में लगातार अनेकों अफवाह भी फैल रहे थे। उक्त दोनों आरोपियों को कबीरधाम पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुआ है।पुलिस टीम अलग-अलग क्षेत्र एवं जिले से बाहर लगातार मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर रायपुर में दुर्गेश और संतोष के होने की सूचना एवं लोकेशन प्राप्त होने पर कबीरधाम पुलिस टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार रायपुर में बनी हुई थी दोनों ही आरोपियों का पता चलने पर रेट कार्यवाही किया गया जिन्हें रायपुर के शहनाई मार्केट हाल सदानी दरबार के पास थाना सेजबहार अंतर्गत से विधिवत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है। उक्त रेड कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस टीम के साथ रायपुर माना थाना स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page