G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा पिपरिया:-असफल होने पर न हो निराश पुनः प्रयास करे : विक्रम साहू.।

असफल होने पर न हो निराश पुनः प्रयास करे : विक्रम साहू.।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज शनिवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम जारी हुआ | इसी को लेकर भाजयुमो नेता विक्रम साहू ने सोशल मीडिया में एक संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि सभी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थियों को मेरा संदेश है कि आप स्वयं के प्रति ईमानदार रहे और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करे | लेकिन अगर परिणाम संतोषजनक नहीं है, तो निराश नहीं होना चाहिए| उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जीवन सुंदर है, अपने माता-पिता और शुभचिंतकों के बारे में सोचे, कभी कोई अतिवादी कदम न उठाए | आपको खुद को साबित करने के लिए कई और मौके मिलेंगे| लेकिन आपको रहने के लिए दुसरी जिंदगी नहीं मिलेगी| विक्रम साहू ने सभी प्रतियोगी छात्रों के माता पिता से भी अनुरोध किया कि अपने बच्चें को जीने के लिए एक सपना दे, उनहे प्रेरित करे, उसके साथ समय बिताए, उन्हें अपने संघर्ष की कहानीया बताए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page