भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवम् पूर्व जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष प्रतिनिधि संत राम धुर्वे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया वृक्षारोपण

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवम् पूर्व जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष प्रतिनिधि संत राम धुर्वे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया वृक्षारोपण


बोड़ला : भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवम् पूर्व जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष प्रतिनिधि संत राम धुर्वे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय बोड़ला में वृक्षारोपण किया।उन्होंने कहा कि जन्मदिवस पर केक काटने से अच्छा है कि पेड़ पौधे लगाएं जिससे हम वातावरण को बचा पाएं।उन्होंने कहा कि हम समाज को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित कर सकते है, परंतु शुरुआत हमें अपने आप से ही करनी होगी।आगे आने वाले समय में सांस लेने में परेशानी न हो इसके लिए हम सब को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का प्रयास करना होगा।आज वातावरण पूर्ण रूप से दूषित हो चुका है वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ों का लगाना अति आवश्यक हैं।वर्तमान समय में वृक्षों का लगाना अधिक मात्रा में किया जाना चाहिए जिस से आने वाली पीढ़ी अनेक प्रकार के बीमारियों से मुक्त होनी चाहिए। अगर हम पेड़ नहीं लगाते हैं तो आने वाली पीढ़ी अनेक प्रकार की बीमारी का शिकार होगी इसलिए लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा।