G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

बजट से कर्मचारियों में निराशा,डीए सहित वेतन विसंगति को किया दरकिनार

बजट से कर्मचारियों में निराशा,डीए सहित वेतन विसंगति को किया दरकिनार

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया-छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार द्वारा सोमवार को आम बजट प्रस्तुत किया गया।जो कर्मचारियों के लिए निराशाजनक रहा।शालेय शिक्षक संघ व तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने बजट को कर्मचारियों के लिए निराशाजनक बताया है।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी को केंद्रीय कर्मचारियों की अपेक्षा 5 प्रतिशत कम मंहगाई भत्ता मिल रहा है।इस बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता मिलने की उम्मीद थी।

किन्तु सरकार द्वारा नहीं दिया गया।इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण भी नहीं किया गया।दैनिक वेतन भोगी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।उन्होने बताया मृत शिक्षकों के परिजनों के अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने तथा सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने की मांग पूरा करने की बात चुनाव पर घोषणा पत्र में रखी गई थी।किन्तु किसी घोषणा को पूरा नहीं किया गया।जिसके चलते कर्मचारियों में निराशा है।इन मांगों की पूरी होने की आस कर्मचारी लगा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page