G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केन्द्र लाल फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केन्द्र लाल फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में

मुख्य अतिथि  गुरु खुशवंत साहेब और विशिष्ट अतिथियों का होगा आगमन

खैरागढ़, 4 नवंबर 2024//

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 5 नवंबर मंगलवार को राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र होगा। आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष  गुरु खुशवंत साहेब समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक  यशोदा नीलाम्बर वर्मा करेंगी। वही समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डोंगरगढ़ विधायक  हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता घासी साहू, जिपं उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह, जिपं सभापति  घम्मन साहू, जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष  लीला प्रकाश मंडावी, जनपद पंचायत छुईखदान अध्यक्ष  नीना विनोद ताम्रकार, पूर्व संसदीय सचिव  कोमल जंघेल, नगर पालिका अध्यक्ष  गिरजा चंद्राकर, नगर पंचायत छुईखदान अध्यक्ष पार्तिका संजय महोबिया व नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष चेतन देवांगन शामिल होंगे। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

इस तरह संपन्न होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आरंभ सुबह 11:45 बजे होगा। दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक विद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा नृत्य, गीत, सामूहिक नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। वही दोपहर 03:00 बजे से 06:00 बजे तक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 06:00 बजे से 07:00 बजे तक कार्यक्रम की प्रस्तुति नर्तक दल की प्रस्तुति होगी। इसी तरह शाम 07:00 बजे मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। शाम 07:05 बजे से 07:30 बजे तक मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा स्टॉल/पंडाल का भ्रमण करेंगे और शाम 07:30 बजे से 07:45 बजे तक स्वागत् एवं उ‌द्बोधन का कार्यक्रम होगा। वही शाम 07:45 बजे से रात 09:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंदिराकला संगीत विश्व विद्यालय द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही रात 09:00 बजे से 09:50 बजे तक एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा पुरस्कार/स्मृति चिन्ह वितरण कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page