G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhMungeli

राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की मनाई गई पुण्यतिथि

राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की मनाई गई पुण्यतिथि

AP न्यूज़ लोरमी : ग्राम सुकली में राष्ट्र गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके त्याग, बलिदान व पराक्रम को याद किया। ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह राजपूत ने युवा पीढ़ी से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने व कुरीतियों से दूर रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्रीय सेवा में जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप को मातृभूमि के सम्मान और स्वाधीनता के लिए जीवन समर्पित करने वाला महान राष्ट्रनायक बताया।

उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष अन्याय के सामने न झुकने और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए त्याग स्वीकार करने की सीख देता है। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर मोहन सिंह, संतोष सिंह, रामनिवास सिंह, नोहर सिंह, मनीष सिंह महावीर सिंह, देवप्रकाश सिंह, हिमालय सिंह, योगेश सिंह, रामनिवास फौजी, कान्हा सिंह, सूरज सिंह, उमाशंकर सिंह, रमन सिंह, पार्थ सिंह, पृथ्वी सिंह, भीमबली सिंह सहित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page