BIG NewsTrending News
News Ad Slider
Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 37 लोगों की मौत, 1089 नए मामले सामने आए, कुल 19,063 पॉजिटिव केस

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से आज 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 1089 नए मामले सामने आए। वहीं राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19063 हो गई है। राज्य में आज जो कुल 37 लोगों की मौत हुई है उनमें सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत मुंबई में हुई जबकि पुणे में 10 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 731 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल मुंबई में ही 462 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल मुंबई शहर में ही आज 748 पॉजिटिव मामले सामने आए जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11, 967 हो गई है।


