बोड़ला में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

बोड़ला में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

कवर्धा : देश में पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पादों सहित अन्य वस्तुओं के मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्घि के विरोध में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ ही आवश्यक वस्तुओं के दाम में हो रही वृद्घि ने सामान्य वर्ग के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इसी कड़ी में आज बोड़ला में कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध में एकदीवसीय पदयात्रा एवं विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार से मंहगाई कम करने की मांग की। नगर पंचायत बोड़ला में पद यात्रा कार्यक्रम किया गया है। पद यात्रा में ( (पोंगा,माइक तथा बॉक्स) में आडियो को बजाते हुऐ किया गया है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से देशवासी परेशान हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में मूल्य वृद्घि से सभी वर्ग परेशान हैं। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कोरोनाकाल की मार झेल रहे देशवासियों की मंहगाई की दोहरी मार ने कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्रियों में मूल्य वृद्घि ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार अमीरों को फायदा पहुंचा रही है और गरीबों का शोषण कर रही है। देश में बढ़ती मंहगाई से लोग त्रस्त हैं और मोदी जी मस्त हैं।
मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा,अमरसिह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, सावित्री रामचरण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला, छबि लाल वर्मा जिला सचिव कबीरधाम, संतोष अवस्थी, शमसाद बेगम सभापति, कृतिका कश्यप, संतोषी साहू, धनराज वर्मा महामंत्री बोड़ला, नरेंद्र चंद्रवंशी महामंत्री बोड़ला, ओमप्रकाश शर्मा, परमेश्वर मानिकपुरी सचिव बोड़ला,राजकुमार मेरावी, विसर्जन धुर्वे, अमित वर्मा, दीपक माग्रे, गोरेलाल चंद्रवंशी, जलील खान, भागी रथी धुर्वे, राजेंद्र चंद्रवंशी, एवम कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।




