G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

नशे के अवैध कारोबार से जुड़े कांग्रेसी ही नशे के नाम पर कर रहे हैं सियासत – डॉ. विजय शंकर मिश्रा

भाजपा प्रदेश मिश्रा ने किया भूपेश और बैज के बेबुनियाद बयान पर पलटवार

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नशे के अवैध कारोबार को किस तरह से छत्तीसगढ़ में फैलाया था वह किसी से छिपा नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अवैध शराब की बिक्री को लेकर पूरे देश दुनिया में प्रसिध्द है और जब यह कारोबार छत्तीसगढ़ में कथित तौर फैल रहा था उस समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौन थे। अब जब पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ मुहिम चलाया जा रहा है तब कांग्रेसी नेता बेबुनियाद सियासत करके अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे है और उनके मनोबल को मजबूत करने में जुटे हुए है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नशे के खिलाफ प्रदेश व्यापी अभियान चलाने का लगातार निर्देश दे रहें है। यही कारण है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्यवाही हो रही है और कांग्रेस के लोगों को यह रास नही आ रही है। कांग्रेसी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस विषय पर भ्रम फैलाने में लगे हुई है। प्रदेश की विष्णुदेव साय जी की सरकार नशे से कारोबार से जुड़े लोगों पर तत्काल कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वातावरण को फिर से शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रदेश की साय सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और नशे के कारोबार से जुड़े असमाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेज रही है। 2018 से 2023 तक पूर्व की कांग्रेस सरकार में मिले छूट एवं संरक्षण का लाभ लेते हुए नशे से जुड़े लोग छत्तीसगढ़ की छवि को खराब करने का काम करते रहे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री मिश्रा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में भारत को नशा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है जिस दिशा में छत्तीसगढ़ में भी बड़ी पहल केन्द्र सरकार ने की है। सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो का एक कार्यालय नया रायपुर में खोला गया है जिसके माध्यम से लगातार नशे के अवैध कारोबार को लेकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिसे लेकर कांग्रेस हायतौबा मचा रही है और हमेशा कांग्र्रेस का हाथ अपराधियों के साथ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page