ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:- कालेज व विश्वविद्यालय में कराएं छात्रसंघ चुनाव।

News Ad Slider
Advertisement

कवर्धा:- कालेज व विश्वविद्यालय में कराएं छात्रसंघ चुनाव।

कवर्धा AP NEWS सतीष सोनी:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सभी जिलों के कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। अभाविप की कवर्धा इकाई ने भी संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में लगातार प्रतिवर्ष छात्रसंघ चुनाव किए जाने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा विकास युवा नेतृत्व के माध्यम से संपन्न होता था लेकिन 2016 के पश्चात प्रदेश के विभिन्न विवि तथा महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। दो वर्षों से अधिक समय तक छात्रसंघ मनोनयन भी नही हुआ है। पूर्व में भी अभाविप कार्यकर्ता लगातार छात्र संघ चुनाव हेतु प्रदेश सरकार से मांग करते रहे हैं। अभाविप के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा देना निश्चित रूप से युवा नेतृत्व का दमन करने वाला निर्णय साबित हुआ है। अभाविप कवर्धा के जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों की नेतृत्व क्षमता में विकास के साथ छात्रहित में कार्य होने लगते हैं। मुख्यमंत्री छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रदेश भर के विभिन्न विवि तथा महाविद्यालय में चुनाव कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page