G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर कलेक्टर की सख्ती, 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट को अनिवार्य किया गया है। 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आधार का अनिवार्य अपडेट कराना आवश्यक है, जिसमें फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन तथा नवीन फोटो शामिल किए जाते हैं। इसी संबंध में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आज
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

बताया गया कि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का आधार अपडेट समय पर अवश्य कराएं, ताकि उन्हें स्कूल, परीक्षाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आधार अपडेट हेतु नजदीकी आधार नामांकन केंद्र, स्कूलों में आयोजित विशेष शिविर, बैंक अथवा डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्रों का उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी, जिला ई-प्रबंधक मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला समन्वयक पंकज सोलंकी, ई जिला तकनीकी प्रबंधक शुभम भारद्वाज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page