ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कलेक्टर ने डीओ जारी कर शीघ्र धान उठाव किए जाने के निर्देश दिए

राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर जिले में धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र गोपालपुर, सिलपट्टी, उदयपुर, एवं रगरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। साथ ही विभागीय अधिकारियों को डीओ जारी कर शीघ्र धान उठाव किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आलोक शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी भुवनेश्वर चेलक, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिले में 39 सहकारी समितियों के माध्यम से 51 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत कृषकों से धान खरीदी किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी श्री भुवनेश्वर चेलक ने बताया गया कि जिले में 4 लाख 26 हजार 351 मिट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जो गुरुवार तक 2 लाख 1 हजार 953 मिट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में खरीदी की जा चुकी है। धान खरीद केंद्रों से संग्रहण केंद्रों एवं कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा कुल 35 हजार 856 मिट्रिक टन धान परिवहन कर लिया गया है। धान खरीदी केंद्रों में 1 लाख 66 हजार 88 मिट्रिक टन धान परिवहन हेतु शेष है। जिन धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है, उन खरीदी केंद्रों के धान को ओवर राईट डीओ जारी किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को भंडारपुर, ईटार, मुढ़ीपार, सिलपट्टी, मडौदा, पांडादाह, धान खरीदी केंद्रों के लिए ओवर राईट डीओ जारी कराया गया है।

इसके अलावा जिले के मिलर्स द्वारा भी उठाव कराया जाएगा। जिले में 12 मिलिंग की अनुमति जारी की गई है। जिसका अनुबंध किया जा रहा है, जिसके लिए 15 हजार 187 मिट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है। जिसका शीघ्र उठाव कराया जाएगा। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के धान खरीदी केंद्रों के द्वारा जिले के 3 संग्रहण केंद्रों मदुराकुही, घोठिया, ठेलकाडीह में संग्रहित कराया जा रहा है। इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों में त्वरित धान उठाव किए जाने हेतु विकासखंड छुईखदान के उदयपुर में नवीन संग्रहण केंद्र चालू किए जाने हेतु चिन्हांकित किया गया है। जहां पर शीघ्र ही धान का संग्रहण कराया जाएगा। खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 71 हजार 558 कृषक पंजीकृत है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 84 हजार 536.1460 है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि किसानों द्वारा समितियों में धान बेचने के पश्चात रकबा का समर्पण कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 902 किसानों द्वारा 67.805 हेक्टेयर रकबा का समर्पण कराया जा चुका हैं। धान खरीदने के लिए नए एवं पुराने बारदाने की व्यवस्था जिला विपणन अधिकारी के द्वारा कराया जा रहा है। इसके अलावा नियमित रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के जिले में स्थापित सात बैंक शाखाओ खैरागढ़, छुईखदान, बुंदेली, मुढ़ीपार, गंडई, अतरिया, साल्हेवारा में पैसों की निकासी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त इन ब्रांचो में एटीएम सुविधा भी दी जा रही है। 39 समितियां में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें प्रति एटीएम 20 हजार तक निकासी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page