G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने बाघद्वार गुफा का किया निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

बाघद्वार क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

खैरागढ़, 1 जून 2025//

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर खैरागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत लक्षना स्थित ऐतिहासिक बाघद्वार गुफा का कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  प्रेम कुमार पटेल और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा बनाफ़र भी उनके साथ उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने गुफा में स्थित बाघेश्वरी माता के दर्शन कर स्थल की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता और बाघद्वार को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की। उन्होंने इस दिशा में प्रशासन की ओर से आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र एवं यहां पहुंचने वाले पर्यायकों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने आमनेर नदी के उद्गम स्थल माने जाने वाले कुंड का भी निरीक्षण किया और वहां भी विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से स्थल के संरक्षण और विकास की दिशा में सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकगण और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page