G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorized

शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द के बच्चों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा बधाई संदेश

शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द के बच्चों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा बधाई संदेश

कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द के बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के लिए बधाई पत्र भेजा है।

शाला के प्रधान पाठक वाकेश नाथ योगी ने बताया कि बच्चों ने अपने भावों तथा विचारों को लिखित भाषा के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए बच्चों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई पत्र लिखा है। बच्चों के द्वारा दिए गए बधाई संदेश हेतु उनका उत्साह वर्धन करते हुए पत्र व्यवहार लेखन तथा बधाई संदेश लेखन की प्रसंशा की। बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए।

प्रधान पाठक योगी ने सभी को दीपावली की हार्दिक एंव आत्मीय शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप उत्सव हमारी सांस्कृतिक चेतना का अमृत कलश है। दीपावली सभी के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। इस दीपावली में केवल हानि रहित ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पटाखे खुले स्थान पर तथा सुरक्षित तरीके से जलाएं। इस दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने बच्चो को शाला भवन में दीप दान करने को कहा,और सभी को सांस्कृतिक धरोहर गोवर्धन पूजा ,और भाई -बहन के प्रेम के परिचय प्रधान करने वाले भाई दूज की बधाई दी।

शाला के शिक्षक चंद्रशेखर शर्मा, अर्जुन मेरावी,नंदकुमार घोरमारे और एसएमसी के अध्यक्ष दीप राजपूत ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया और दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page