G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Baloda BazarChhattisgarhINDIAखास-खबर

गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में प्रथम आईं सिसदेवरी की नेहा कोसले, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

संवाददाता : श्रवण कुमार ध्रुव

पलारी /बलौदा बाजार-भाटापारा। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसदेवरी की छात्रा नेहा कोसले ने गौ विज्ञान परीक्षा-2026 में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने नेहा कोसले को ₹51 हजार की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना छात्रा के लिए गौरव का विषय रहा, वहीं विद्यालय परिवार के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुई।

नेहा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य लेखराम चंद्राकर, परीक्षा प्रभारी नोहर लाल वर्मा सहित शिक्षक चिंताराम वर्मा, हेमलाल वर्मा, परसराम वर्मा, सीताराम साहू, अश्वनी यादव, नरेश सेन, रमेश साहू, राजू वर्मा एवं अरविंद चंद्राकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण परिवेश से आने वाली नेहा कोसले की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, लगन और उचित मार्गदर्शन से गांवों के विद्यार्थी भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page