मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सच्चे किसान पुत्र -अशोक वैष्णव

पंडरिया: प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वार राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ देते हुवे किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपये की राशी डाले जाने पर प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण के प्रदेश सचिव अशोक वैष्णव ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सच्चे किसान हितैसी सरकार बताते हुवे समस्त किसानों के ओर से माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रदेश सचिव अशोक वैष्णव ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार ने प्रदेश के सुध लेते 2500 रुपये धान के क्विंटल के वादे को पूरा करते हुवे प्रथम क़िस्त के रूप में प्रदेश के किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ देते हुवे 1500 करोड़ रुपये के राशि सीधे किसानों के खाते में डाले जाने पर प्रदेश के किसान भाइयो के ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं ।वही अशोक वैष्णव ने मुख्यमंत्री मंत्री के कार्यकाल की तारीफ करते हुवे किसान हितैषी एवं सच्चे किसान पुत्र कहा।


