G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे खैरागढ़, शोक-संतृप्त विधायक परिवार को दी सान्तवना

“प्रवीण की मधुर स्मृतियों को सजाकर रखें, तो सब के लिए अच्छा होगा – मुख्यमंत्री

शोक-सभा में प्रदेश के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक हुए शामिल, 2 मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

वाहन दुर्घटना में विधायक यशोदा नीलाम्बर ने खोया, 26 वर्षीय पुत्र प्रवीण वर्मा

प्रवीण वर्मा का 20 फरवरी को कांकेर में हुआ था सड़क हादसा, इलाज के दौरान 27 मार्च को हुई मौत

प्रवीण वर्मा का अंतिम संस्कार व शोक-सभा पैतृक ग्राम देवरीभाठ, खैरागढ़ में हुआ

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा-नीलाम्बर वर्मा के शोक-संतृप्त परिवार से मिलने ग्राम देवारीभाठ में पहुँचे। खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा 26 वर्ष, वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके पैतृक ग्राम देवारीभाठ, खैरागढ़ में आयोजित शोक-सभा में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अन्य मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक और जनप्रतिनिधि भी पहुँचे और शोकाकुल विधायक दम्पत्ति यशोदा व नीलाम्बर वर्मा तथा उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा उपस्थित थे।

भूपेश बघेल पहुँचे विधायक निवास, शोक-संतृप्त परिवार को दी सान्तवना, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
माननीय मुख्यमंत्री ने शोक-सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुत ही दुख का क्षण है, भरापूरा परिवार था। दुर्घटना के बाद बहुत प्रयास किया गया, अथक प्रयास के बाद भी प्रवीण को बचाया नही जा उसका। विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक है। उन्होंने आगे कहा कि दुख बहुत बड़ा है, पिता के कंधे पर बेटे की अर्थी, इसे बांटने के लिए समाज परिवार और प्रदेश के लोग आए है, दुख बाटने से घटता है। जन्म के पश्चात मृत्यु तय है, जो आया है उसे जाना तय है। मधुर स्मृतियों को सजाकर रखें, तो सब के लिए ठीक होगा। धर्म ग्रंथों में शरीर मरता है आत्मा अमर है, और दूसरे शरीर मे प्रवेश करता है। केवल यशोदा-नीलाम्बर ने अपना पुत्र नही खोया है, बल्कि खैरागढ़ क्षेत्र ने एक होनहार युवा खो दिया है, ईश्वर प्रवीण वर्मा को अपने चरणों मे स्थान दे और यशोदा वर्मा और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। वे इस दुःख की बेला में स्वयं को अकेला न समझे, पूरा खैरागढ़ क्षेत्र और प्रदेश के वासी उनके साथ खड़े है। अंत मे उपस्थित सभा ने दो मिनट का मौन रखकर प्रवीण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रवीण वर्मा का 20 फरवरी को हुआ था सड़क हादसा, इलाज के दौरान 27 मार्च को हुआ था मौत
ज्ञातव्य हो कि खैरागढ़ विधायक यशोदा-नीलाम्बर वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा का 20 फरवरी 2023 को कांकेर में हुआ था। इस दुर्घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनका इलाज राजधानी रायपुर से मेकाहारा अस्पताल में चल रहा था। बहुत प्रयास के बाद भी उनके हालत में ज्यादा सुधार नही हो सका। अंततः इलाज के दौरान 27 मार्च 2023 को प्रवीण वर्मा की मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार व शोक-सभा का आयोजन विधायक यशोदा-नीलाम्बर वर्मा के पैतृक ग्राम देवारीभाठ, खैरागढ़ में हुआ।

शोक-सभा में मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जनप्रतिनिधि और आम नागरिको ने शामिल होकर दी श्रद्धाजंलि
माननीय मुख्यमंत्री के साथ जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत, गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज निगम, विधायक आलोक चंद्राकर, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड, तेजकुँवर नेताम,अनिता योगेंद्र शर्मा, लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकार, कुँवर सिंह नेताम, भुनेश्वर बघेल, इन्द्रशाह मंडावी सहित अन्य संसदीय सचिव, विधायक, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, गिरवर जंघेल, कोमल जंघेल, रमेश खंडेलवाल, कुतुबुद्दीन सोलंकी, सिद्धार्थ सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज सेवी पद्म कोठारी, लालचंद चंद्रवंशी, सुदेश देशमुख, शैलेंद्र वर्मा, रज्जाक खान, लीला प्रकाश मंडावी, मुरली वर्मा, नीना विनोद ताम्रकर, पर्तिका संजय महोबिया, चेतन देवांगन, हर्षिता स्वामी बघेल, गुलशन तिवारी, नदीम मेमन, भीखम चंद, आकाशदीप सिंह, सुनील कांत पाण्डेय, नीलेन्द्र शर्मा, कमलेश्वर वर्मा, मीरा गुलाब चोपड़ा, सज्जाक खान और आम नागरिक, ग्रामवासी तथा मीडिया के लोग उपस्थित होकर मृतक प्रवीण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए। शोकसभा का संचालन मिहिर झा ने किया। इस दौरान सर्व सम्बंधित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page