अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी को थाना छुईखदान पुलिस ने किया गिरफ्तार।
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/12/AP-News-YT-Thumbnail-780x470.jpg)
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/09/img_20240618_0033103175650701166006749-300x283.jpg)
AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
![](https://abhinavpahal.news/wp-content/uploads/2024/09/img-20240911-wa02186110041897043452659-1024x768.jpg)
थाना छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई(छ0ग0)
आरोपी शेखर जंघेल पिता अर्जुन जंघेल उम्र 53 साल साकिन कोटरा थाना छुईखदान के कब्जे से 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1000 रूपये, एक नग टच स्क्रीन मोबाईल सेट रेडमी कंपनी पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी रकम 500 रूपये जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ छुईखदान गंड़ई(छ0ग0) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्र में दिनांक 10.09.2024 को ग्राम कोटरा में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने की मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शेखर जंघेल के किराना दुकान में रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1000 रूपये, एक नग टच स्क्रीन मोबाईल सेट रेडमी कंपनी पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी रकम 500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी शेखर जंघेल पिता अर्जुन जंघेल उम्र 53 साल साकिन कोटरा थाना छुईखदान के विरूध्द अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 10.09.2024 को गिरफ्तार कर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 270/2024 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबध्द किया गया। आरोपी शेखर जंघेल को आज दिनांक 11.09.2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले, प्र0आर0 731 गनपत लाल नायक, आर0 1731 उदयशंकर बरेठ, आर0 1597 ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आर0 416 विनोद पोर्ते, आर0 1591 प्रकाश सिदार, आर0 623 सुशील साय पैंकरा, आर0 1026 देवलाल ध्रुव, आर0 1786 गणेश नेताम, महिला आरक्षक 1117 झमित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।