पंच दिवसीय नवधा रामायण के तृतीय दिवस मे पंहुचे छत्तीसगढ़ के मिथुन गायक लक्ष्मण लहरी यादव


पोलमी – ग्राम पोलमी भंगीटोला मे चल रहे पंच दिवसीय नवधा रामायण भगवान श्रीराम चन्द्र की अमृतमयी पावन कथा जो कि 28/03/2024 दिन गुरूवार से प्रारम्भ हुआ जिसमे बहुत दुर दुर से मानस मण्डली पहुंच रहे जिसमे बिलासपुर से तीन से चार मानस मण्डली पहुंच चुके हैं भगवान श्रीराम चन्द्र जी पावन कथा की धारा प्रवाहित करते समस्त ग्रामवासी पोलमी भंगीटोला सुबह से रात तक भगवान के कथा का श्रवणपान कर रहे हैं और अपने आपको धन्य मान रहें और ग्राम पोलमी भंगीटोला ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं अयोध्या धाम ही पोलमी भंगीटोला मे आ बसा हो सभी ग्रामवासी राममय हो गए हैं वही पंच दिवसीय नवधा रामायण के तृतीय दिवस मे पंहुचे छत्तीसगढ़ के मिथुन कलाकार गायक लक्ष्मण लहरी यादव बिलासपुर छत्तीसगढ़ की मिथुन चक्रवर्ती कहे जाने वाले गायक कलाकार अपने मानस मण्डली जय मा अम्बे लहरी मानस मण्डली बिलासपुर गायक लक्ष्मण लहरी यादव के गीतों आवाजों को सुनने तथा लक्ष्मण लहरी को देखने आस – पास के ग्रामवासी भी पहुंचे पोलमी भंगीटोला मे लगी हजारो की भीड़ समस्त दर्शक श्री राममय होकर झुमते दिखे श्रध्दालु वही माता जस गीत पर आए कईयों को माता महौल बहुत सुहावन रहा सभी ग्रामवासी जय जय श्री राम की जयकारा लगाते ले रहे भगवान श्री राम कथा का आनंद

