G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

छत्तीसगढ़ का बजट “मोदी की गारंटी” के वादो को पूरा करने के लिए समर्पित – सतीष चन्द्राकर

कवर्धा कुंडा:- छत्तीसगढ़ का बजट “मोदी की गारंटी” के वादो को पूरा करने के लिए समर्पित – सतीष चन्द्राकर

मंत्री युवा मोर्चा सतीष चन्द्राकर ने इस बजट को सर्वहितैषी बता ते हुए सरकार की सराहना की है इस बजट में राज्य के विष्णु देव सरकार की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्ग को ध्यान में रख कर लिया गया ऐतिहासिक बजट है, साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी एवं कैबिनेट के सभी मंत्री मंडल एवं विधायकगण की भी सराहना की।

1. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण के लिए वर्ष 2024-25 में 8,369 करोड़ रुपये का प्रावधान। वर्ष 2023-24 में द्वितीय अनुपूरक में 3,799 करोड़ रुपये।

2. महिलाओं को पोषित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत प्रति वर्ष 12,000 रुपये सहायता का प्रावधान।

3. कृषक उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान इससे 24.72 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। गत वर्ष की तुलना में 02 लाख 30 हजार अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

4. ग्रामीण घरों को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 4,500 कराडे ़ रुपये का प्रावधान।

5. तेंदू पत्ता संग्राहकों को गत वर्ष 4000 रुपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा भुगतान

6. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर याजे ना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को गत वर्ष के 7000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपये वार्षिक भुगतान के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान।

7. प्रदेशवासियों के लिए श्री रामलला दर्शन के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान व अन्य सभी विषय को ध्यान रखते हुए विष्णु देव सरकार का बजट आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किया गया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page