G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

CG-एक जनवरी तक खुल जाएंगे सभी हाट-बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री ने कहा- GPS से स्वयं मॉनिटरिंग करें कलेक्टर, योजनाओं का पर्याप्त प्रचार करें

रायपुर, 21 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कांफ्रेंस में एक जनवरी से सभी कलेक्टर व स्वास्थ्य विभाग को शेष हाट बाज़ार क्लीनिक शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, यह जिम्मेदारी भी दी कि हाट बाज़ार क्लीनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट की मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम कलेक्टर स्वयं करें। पहुंच विहीन क्षेत्रों में नवाचार करें। बाइक एम्बुलेंस जैसी योजना पर स्थानीय स्तर पर विचार करें। हर हाल में स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ अंचल के लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने योजनाओं का पर्याप्त प्रचार करने के निर्देश सभी ज़िलों को दिए।

खाली पदों पर करें भर्ती

मुख्यमंत्री ने आत्मानंद विद्यालयों में दिए रिक्त पदों की भर्ती तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर पूरी कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर और मातहत अधिकारियों को स्कूलों का औचक भ्रमण करने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी क़ीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की मॉनिटरिंग कलेक्टर की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है। दुकानों हेतु स्थल चयन शहर के बीच करने के लिए कहा। पहले ही दिन धन्वन्तरी दुकानों हेतु लोगों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री ने शेष दुकानों को भी एक माह के भीतर प्रारम्भ करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए। दुकानों में सभी प्रकार की दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी कलेक्टर और संबंधित नगर निगम आयुक्त/सीएमओ को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page