खैरागढ़ डाइट परिसर में करियर स्टूडियो “प्रज्ञावृत्ति” का हुआ शुभारंभ


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
करियर स्टूडियो से स्थानीय युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा
प्रज्ञावृत्ति जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल- विक्रांत सिंह
बेहतर शिक्षा और करियर मार्गदर्शन प्रज्ञावृत्ति का लक्ष्य है – कलेक्टर
हाइब्रिड मोड पर देंगे मार्गदर्शन, 4 चरण में होगा प्रशिक्षण- डॉ. मकसूद, समन्वयक
खैरागढ़/5 सितंबर 2025 :
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम करिअर स्टूडियो “प्रज्ञावृत्ति” का शुभारंभ डाइट कैंपस खैरागढ़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार और अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं पदुमलाल पुन्ना लाल बक्शी के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात् फीता काटकर स्टूडियों का शुभारंभ कियाI कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल उपस्थित थे।
करियर स्टूडियो से स्थानीय युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा-प्रियंका खम्हन ताम्रकार
करियर स्टूडियो के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने बताया कि जिला के युवाओं को अब स्थानीय रूप से करियर संबंधी बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

प्रज्ञावृत्ति जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल- विक्रांत सिंह
शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को डाइट परिसर खैरागढ़ में जिला प्रशासन के द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम करियर स्टूडियो प्रज्ञावृत्ति का शुभारंभ के अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि प्रज्ञावृत्ति जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है I इससे न केवल जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को सीधे तौर पर लाभ होगा अपितु यह छतीसगढ़ राज्य के लिए एक रोल मॉडल होगा।
बेहतर शिक्षा और करियर मार्गदर्शन प्रज्ञावृत्ति का लक्ष्य है – कलेक्टर
शुभारंभ कार्यक्रम में जिला प्रशासन खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई के इस नवाचारी कार्यक्रम के सूत्रधार कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना प्रज्ञावृत्ति की स्थापना का लक्ष्य है। कलेक्टर ने अतिथियों को स्टूडियों का अवलोकन कराया और प्रसारण के प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि करियर स्टूडियों में हाइब्रिड मोड पर कार्य किया जायेगा, जिसमे लाइव प्रसारण, रिकॉर्डिंग और फेस टू फेस मार्गदर्शन की सुविधा होगी I
हाइब्रिड मोड पर देंगे मार्गदर्शन, 4 चरण में होगा प्रशिक्षण- डॉ. मकसूद, समन्वयक
करियर स्टूडियों प्रज्ञावृत्ति के समन्वयक डॉ. मकसूद ने अतिथियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डाइट के द्वारा मार्गदर्शन मॉड्युल विकसित किया गया है। जिले के चयनित व्याख्याताओं को मॉड्युल के अनुसार 4 चरणों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये प्रशिक्षित स्रोत व्यक्ति विद्यार्थियों को हाइब्रिड मोड पर मार्गदर्शन देंगे और मेंटर का कार्य करेंगे। क्वेरी और शंका समाधान हेतु विषय विशेषज्ञों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया जायेगा। मार्गदर्शन हेतु 4 माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्टूडियो में जिला के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा जो स्कूलों में शिक्षक और छात्र को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। स्टूडियो में महत्वपूर्ण विषयों का लेक्चर रिकॉर्ड किया जाएगा। बोर्ड एक्जाम के लिए हेल्पलाइन के माध्यम से छात्रों को सहयोग किया जाएगा। स्टूडियो से जिला के छात्र और शिक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस और वेबिनार के माध्यम से लाइव मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। मार्गदर्शन हेतु बाहर से भी विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी हुए शामिल
जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी के द्वारा अतिथियों का आभार और श्रीमती डिंपल ठाकुर सह समन्वयक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान घम्मन साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति, ख़म्हन ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि, जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष खैरागढ़ लखन साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत-छुईखदान राजू जंघेल, शैलेंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी एवं चिकित्सक, प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ सुश्री नीलम राजपूत, बीईओ छुईखदान रमेंद्र डड़सेना, डाइट व्याख्याता डॉ. मोनिका, डॉ. रचना, रमेश जंघेल, विद्याकांत महोबिया, केके वर्मा, क्रांति चंद्राकर, सभी मास्टर ट्रेनर्स, विद्यार्थी और मीडिया के साथी उपस्थित थे।


